इटारसी। यदि आपमे प्रतिभा है, मन में समाज और देश के लिए कुछ करने की इच्छा है और लक्ष्य को पाने के लिए विश्वास से लबरेज हों तो रास्ते अपने आप खुलते हैं। ऐसी ही प्रतिभा संपन्न एक ग्रामीण छात्रा को आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने शिक्षा के लिए मदद की। आज जब अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने के बाद लोग निजी स्कूलों की तरफ भागते हैं, इस बच्ची ने सरकारी स्कूल में ही अपनी शिक्षा पूर्ण करने का इरादा किया और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मेहरागांव में कक्षा 11 वी में प्रवेश लिया।
मेहरागांव में डोलरिया रोड पर रहने वाली सुरभि पिता बलराम चौरे के दसवी में 93 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। बच्ची की जरूरत को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने उसे एक सायकिल और गणित विषय की पुस्तकें प्रदान की हैं।
गांव की होनहार को शिक्षा के लिए की मदद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







