इटारसी। गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा की प्रबंधन कमेटी के चुनावों के विरोध में चल रही भूख हड़ताल आज समाप्त हो गई है। हड़ताली पक्ष का कहना है कि समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने आकर उनसे बातचीत की और मांगों पर विचार कर सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया है, इसके बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।
उन्होंने बताया कि समाज के अवतार सिंघ सोखी, सुरजीत सिंघ हूरा, अमरजीत सिंघ, सतिन्दरपाल सिंघ जग्गी, अजीत सिंघ छाबड़ा आदि ने हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया है। भूख हड़ताल पर बैठे सिख समाज के सदस्यों ने वरिष्ठ सदस्यों को अपनी मांगों की एक सूची सौंपी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रधान जसबीर सिंघ छाबड़ा तीन माह इस पद पर कार्य करते रहेंगे, इसके बाद एक नियमावली के अधीन नई कमेटी का गठन किया जाए।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव का मामला, हड़ताल खत्म
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








