इटारसी। पुलिस थाने के समीप गैरिज लाइन में खड़ी एक मारुति 800 कार को लेने जब कोई आठ दिन तक नहीं आया तो अठौत्रा डीजल के संचालक ने पुलिस को खबर की। एमपी 05 डी-1177 नंबर की यह कार पिछले आठ दिन से अठौत्रा डीजल दुकान के सामने खड़ी थी जिसका कोई मालिक सामने नहीं आ रहा था। पुलिस को जानकारी मिली तो उसके नंबर के आधार पर रजिस्ट्रेशन चेक कराया। इस कार का मालिक बानापुरा का है, पुलिस ने उससे संपर्क किया तो पता चला कि यह कार उसने सुधरने के लिए छोड़कर गया था।
गैरिज लाइन में आठ दिन से खड़ी कार का मालिक मिला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







