इटारसी। सब्जी मंडी में आज रात करीब 9:30 बजे गोली लगने से एक युवक गंभीर जख्मी हो गया जबकि उसका एक अन्य साथी भी मारपीट में घायल हुआ है। दोनों घायल पत्ती बाजार निवासी हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शहर के निजी अस्पीताल रैफर किया है।
वाकया, शनि मंदिर के गेट पर हुआ है। घायल का उपचार करने वाले डाक्टर सुनील मंत्री ने बताया कि घायल सुमित पिता सन्नी बाथरी के पेट में गोली आरपार हो गई है, तथा आंतें बाहर आ गईं हैं। दूसरा घायल उसका मौसेरा भाई छुट्टू के सिर में मामूली जख्म हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी सब्जी् मंडी शनि मंदिर का पुजारी महेश शर्मा तथा उसके दो साथी रज्जान व राम कुमार हैं। आरोपी महेश शर्मा बैंक में सिकयोरिटी गार्ड भी है और गोली उसकी लाइसेंसी बंदूक से ही चली है। पुलिस ने 307 का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी जारी कर दी है। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है। देर रात एसडीएम श्री बघेल एवं तहसीलदार घायलों के बयान लेने दयाल हास्पिटल पहुंचे।








