इटारसी। पुलिस ने अलग-अलग गांवों और इटारसी सिटी से कच्ची और देसी शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार करके अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
मिली जानकारी अनुसार रामपुर पुलिस ने रामपुर के माता मंदिर के पास से हरिराम चीचाम पिता जुगलकिशोर, निवासी ग्राम ग्वारीकलॉ को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 18 पाव देसी शराब प्लेन के जब्त किए हैं। जब्त शराब की कीमत 9 सौ रुपए बतायी जा रही है। तवानगर पुलिस ने ग्राम नयाचीचा में दीपक पिता मुन्नालाल इक्का 25 वर्ष के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।
इधर इटारसी पुलिस ने ग्वालबाबा नाला मोहल्ला से राहुल पिता दुर्गा प्रसाद उईके 19 वर्ष, निवासी बकरी मोहल्ला नयायार्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ढाई हजार रुपए कीमत की 50 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त की है। पुलिस ने सी केबिन मेहरागांव के पास से मादीखोह केसला निवासी कबीरदास पिता भागूलाल उईके 38 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त की है।
ग्रामीण अंचलों से कच्ची और देसी शराब जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








