---Advertisement---

ग्रामोदय अभियान विकास के महायज्ञ जैसा है – मुख्यमंत्री

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आयोजित विडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष आयोजित अभियान बहुत सफल रहा। ग्रामोदय अभियान विकास के महायज्ञ जैसा है। इसने आम जनता को विकास योजनाओ के क्रियान्वयन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मिलकर अभियान को सफल बनाने के प्रयास करे। अभियान तीन चरणो में आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करने से होगा। इसका दूसरा चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा जिसमें तीन दिवसीय ग्राम संसद आयोजित की जाएगी। अभियान का तीसरा चरण 1 मई से 21 मई तक चलेगा जिसमें आम जनता की माँगो तथा आवेदन पत्रो पर विभागवार कार्यवाही की जाएगी। अभियान का चौथा चरण 22 मई से 31 मई तक चलेगा जिसमें आवेदन पत्रो के निराकरण की ग्रामवार जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय ग्राम संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आम जनता की भागीदारी से गाँव में अधोसंरचना के विकास, विभिन्न योजनाओ के पात्र हितग्राहियो का चयन तथा योजनाओं के आवेदन पत्र तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी। अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियो को सम्मानित किया जाएगा।
hbad040417मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मिलकर विभागीय गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक गाँव की दो वर्ष की विकास कार्य योजना तैयार की जाएगी। अभियान के दौरान वृक्षारौपण की तैयारी, जल संरक्षण के कार्य तथा आवास योजनाओं संबंधी कार्य किये जायेंगे। ग्राम पंचायतो को खुले में शौच से मुक्त करने का भी प्रयास अभियान के दौरान किया जाएगा। ग्राम संसद में महिलाओ के स्वास्थ्य जाँच, कुपोषण नियंत्रण तथा टीकाकरण के संबंध में विशेष प्रयास किये जायेंगे। प्रत्येक ग्राम सभा के लिए पृथक से नोडल अधिकारी तैनात करे।
उन्होंने कहा कि ग्रामसभा का तीसरा दिन किसान कल्याण के लिए समर्पित होगा। इसमें गाँव के कृषि के विकास की कार्य योजना तैयार की जाएगी। किसान की आय को दुगना करने के लिए किये जा रहे प्रयासो की समीक्षा की जाएगी। इसमें कृषि क्रांति रथ द्वारा किसानो को उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि क्रांति रथ के भ्रमण की विडियोग्राफी की जाएगी। गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ग्रामसभा के लिए उपयुक्त समय निर्धारित करे।
ग्रामसभा में अधिक से अधिक व्यक्तियो की भागीदारी सुनिश्चित करे। कृषि महोत्सव के तहत जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, जल प्रबंधन, उद्यानिकी फसलो तथा पशुपालन की भी जानकारी दी जाएगी। किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लेकर उनकी जाँच कर मृदा हैल्थ कार्ड प्रदान करे। अभियान के दौरान नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल सभी जिलो में नदी के तटबंधो पर वृक्षा रौपण के लिए तैयारी करें। कार्यक्रम में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की तैयारियो की विभागवार समीक्षा की गई।
विडियो कांफ्रेसिंग में ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से विधायक सिवनीमालवा श्री सरताज सिंह, अपर आयुक्त श्री आर.के.मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर संतोष वर्मा, एडीएम मनोज सरियाम, जिला पंचायत सीईओ पी.सी.शर्मा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.