इटारसी। ग्राम भट्टी में चल रही सामाजिक बुराई पर पुलिस ने पहुंचकर पानी फेर दिया और इस काम में संलग्न सभी तेरह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह बड़ी कामयाबी पथरोटा पुलिस के हाथ लगी है जो होशंगाबाद के बाद सबसे बड़ी सफलता है। जी हां, जुआ एक सामाजिक बुराई है और दीपावली की रात ग्राम भट्टी से पथरोटा पुलिस ने तेरह लोगों को गिरफ्तार कर 70 हजार रुपए से अधिक जब्त किए हैं। बता दें कि दीपावली के एक दिन पूर्व होशंगाबाद पुलिस ने भी करीब अस्सी हजार का जुआ पकड़ा था। जिले में यह होशंगाबाद के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथरोटा पुलिस ने दीपावली की सुबह ग्राम भट्टी में चल रही जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए मुकेश चौरे, राजेश जैन, अनिल कैथवास, सीताराम ठाकुर, चंदेश खान, अजय राव सिंधी, सुनील भदौरिया, लल्लू उर्फ राजेश महाला, आशीष वर्मा, संदीप चौधरी, राजेश राजपूत, राजू वर्मा, अनिल महाला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70, 780 रुपए जब्त किए हैं।








