---Advertisement---

ग्वालटोली में पहुंचा नपा कार्यालय, सुनी समस्याएं

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। ग्वालटोली के काली मंदिर में जब नगरपालिका का पूरा कार्यालय पहुंचा तो वहां के लोग हक्के बक्के रह गए। जल्दी जल्दी जिसकी जो समस्याएं थी उनको लेकर चलित नपा कार्यालय में लपके और अपनी समस्याओं का समाधान पाकर बेहद खुश हुए। उन्होंने इस प्रकार की कार्यप्रणाली देखकर कहा कि नपाध्यक्ष जमीनी स्तर के प्रतिनिधि हैं उन्हें पता है कि कई गरीब परिवार काम पर जाते हैं एक दिन भी अगर मजदूरी में गैप हो जाए तो इस महंगाई के जमाने में महिने का खर्च निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। ग्वालटोलीवासियों ने नपाध्यक्ष और सीएमओ और पार्षदों का आभार जताया।
शिविर में आए गोविंद कांसकार को मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक योजना के तहत 500 रूपए की पेंशन स्वीकृत की गई। साथ ही मूलचंद यादव का बीपीएल कार्ड बनाकर दिया गया। राज्य से आर्थिक सहायता फार्म तैयार कर वहीं जमा किया गया। पांच लोगों के जन्म प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इस अवसर पर वार्ड 19 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकान का भी गृहप्रवेश कराया गया। हितग्राही चिंता बाई ने नगरपालिका अध्यक्ष तथा पार्षद जीजीबाई आसरे और सीएमओ पवन कुमार सिंह के प्रति आभार माना। कार्यक्रम में पार्षद परवीन बेग, श्री प्रकाश शर्मा, सभापति पार्षद अजय रतनानी, सांसद प्रतिनिधि नंदू यादव, गौरी यादव उपस्थित थे। शिविर के दौरान नपा और तहसील अमले ने बंगाली कालोनी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरआई पंकज बरगले एवं नपा के राजस्व सहायक निरीक्षकों द्वारा की गई। आज शुक्रवार को हरियाली आईटीआई स्थित हरियाली बाजार के पास नगर सरकार पहुंचेगी। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल और सीएमओ पवन कुमार सिंह ने क्षेत्र के नागरिकों से आव्हान किया है कि वे आकर अपनी जो भी समस्याएं हों उनका समाधान कराएं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.