इटारसी। मजदूरों का पलायन जारी है। काम बंद होने से बेरोजगार होकर मजदूर अब अपने घरों को लौट रहे हैं। ट्रेन और बसों की सुविधा भी बंद है, ऐसे में मजदूर टोलियों में पैदल ही अपने घरों को लौट रहे हैं और रास्ते में लोग इनको खाना खिला रहे हैं।
आज शनिवार 4 अप्रैल 2020 को तकरीबन 21 लोग बंगलुरु से चलकर केसला पहुंचे। ये सभी ग्वालियर जा रहे थे, जिनको परमात्मा के सेवादार समिति और राजस्थान ढाबा देवा सिंह के सहयोग से केसला पुलिस ने भोजन कराया। इस दौरान उनको कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियों से अवगत कराया। सभी को सेनेटाइज किया फिर आगे रवाना किया।
ग्वालियर जा रहे मजदूरों को भोजन कराया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









