इटारसी। कोई अज्ञात चोर घर के सामने खड़ी मोटर सायकिल उड़ा ले गया। घटना केसला थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम चाटुआ की है। यहां रहने वाले एक आदिवासी के घर के आंगन से अज्ञात ने उसकी बाइक चुरा ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेतराम पिता मुक्का कलमे 45 वर्ष ने केसला थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसके घर के आंगन में खड़ी बाइक क्रमांक एमपी 05,एमआर-7249 को कोई अज्ञात चोर 4 जून की रात 10 से सुबह 5 बजे के बीच उठा ले गया है। अपने स्तर पर तलाश के बाद फरियादी ने आज केसला थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
पाइप और लातों से मारा
डोलरिया थाना अंतर्गत ग्राम आंवरी में दो ग्रामीणों ने मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति को पुरानी रंजिशवश घर में घुसकर पाइप और लात तथा मुक्कों से पिटाई की है। शिकायत पर डोलरिया पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आंवरी के संजीव पिता नंदकिशोर 48 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि पुरानी रंजिशवश गांव के ही पुरुषोत्तम गौर और दौलत गौर ने उसके साथ सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है।
घर के सामने से अज्ञात ने चुरा ली बाइक


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






