---Advertisement---

घर से भागे छात्र को वापस पहुंचाया

By
On:
Follow Us

इटारसी। कटनी जिले के ग्राम लालपुरा से बिना बताये घर से भागकर आये कक्षा नवमी के छात्र अमल सिंह चौहान पिता महेन्द्र सिंह चौहान को करूणोदय चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी ने सकुशल वापस उसके घर पहुंचाया। उक्ताशय की जानकारी करूणोदय चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने दी।
श्री सिंह ने बताया कि एक अन्य बच्चा सोनू पिता गोविंद सिंह निवासी बडी रावली से काफी दिनों से गायब है। उसके माता पिता बच्चे का फोटो लेकर इटारसी स्टेशन पर भटक रहे थे। करूणोदय संस्था के सदस्यों ने अमल सिंह चौहान को एक मां की ममता के बारे में बताया और कहा कि देखो कैसे एक मां अपने गुमे हुये बच्चे के लिए कैसे तड़प रही है और तुम बिना बताये अपने घर से भाग कर आये हो। ऐसा उस मां ने भी कटनी से भागकर आये बच्चे को समझाया। उसके बाद करूणोदय संस्था के दिनेश सिंह ने उक्त भूखे प्यासे बच्चे अमल सिंह को खाना खिलाकर महानगरी टे्रन में बैठाया और कटनी के लिए रवाना किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.