इटारसी। यहां रेलवे स्टेशन चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक आर्मी जवान गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत करके आर्मीमेन की जान बचायी। चलती ट्रेन में कोच के पायदान में फंसने से 100 मीटर तक प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर एक्सप्रेस से नासिक से अपने घर गोरखपुर के गोरशेरा जा रहे सेवानिवृत्त आर्मी जवान शिवशंकर दास पिता राम सूरजदास प्लेटफार्म नंबर एक पर चलती ट्रेन से गिर गया। जवान को ट्रेन से गिरा देख वहां काम कर रहे पाइंटमेंट और ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ-जीआरपी जवानों ने प्लेटफॉर्म को सब्बल से खोदकर फंसे जवान को निकाला। घटना में जवान के दोनों पैर में चोट आयी है, उसे प्लेटफार्म से निकालकर एम्बुलेंस से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया। घटना के कारण आधे घंटे प्लेटफॉर्म से बाहर ट्रेन खड़ी रही।
चलती ट्रेन से गिरकर ऐसे बचा आर्मीमेन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







