इटारसी। सिटी पुलिस ने चाकू लेकर घूमते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक नेशनल हाईवे पर आजाद चौक पुरानी इटारसी में लोगों को चाकू लेकर डरा-धमका रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया।
घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है जब पुलिस के पास एक युवक द्वारा चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना आयी। एएसआई संजय रघुवंशी के साथ पहुंचे पुलिस बल ने युवक नितिन पिता पूरन सिंह राजपूत, निवासी आजाद चौक पुरानी इटारसी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
चाकू लेकर धमकाते हुए युवक गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








