इटारसी। बंगलिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला चेस क्लब इटारसी ने जीतकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। चेस क्लब ने बाबई इलेवन को हराया। चेस को ट्राफी व नगद पुरस्कार 21 हजार रुपए, उपविजेता टीम को रनरअप ट्राफी व 11 हजार रुपए प्रदान किया। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक कमलेश बाबरिया, समिति अध्यक्ष मेहरबान सिंह काका, रोहित बाबरिया, बिट्टू बौरासी, दिलीप बाबरिया, राहुल बाबरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजीव मिश्रा, नपा सभापति भरत वर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपचंद अहिरवार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पार्षद प्रियंका चौहान, नीलेश चौधरी व अन्य मौजूद थे।
स्वागत भाषण देते हुए पार्षद प्रियंका चौहान ने वार्ड के युवाओं के लिए जिम, ओवर ब्रिज पर चढऩे के लिए सीढ़ी, उत्तर व दक्षिण बंगलिया के लिए दो ट्यूबवेल, वार्ड के दो मंदिरों के जीर्णोद्धार, क्रिकेट-हॉकी किट की मांग रखी व बंगलिया में कराए जा रहे विकास कार्य के लिए विस अध्यक्ष, नपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल को वार्ड की ओर से धन्यवाद दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि सभी मांग पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं से देश बनता है, वे खूब खेलें और खूब पढ़ें। बंगलिया के 5 बच्चे जो मार्च माह में बंगलादेश हॉकी खेलने जाएंगे उनका सम्मान विस अध्यक्ष डॉ शर्मा ने किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

चेस क्लब ने जीता बंगलिया कप
For Feedback - info[@]narmadanchal.com