---Advertisement---

चोरी : करीब एक लाख का माल ले उड़े चोर

By
On:
Follow Us

इटारसी। बीती रात नारियल बाजार स्थित एक किराना दुकान और एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में छत से टीन काटकर अंदर घुसे चोरों ने लगभग ₹100000 के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आए तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदारों ने अपने यहां हुई घटना की शिकायत पुलिस को की है। नारियल बाजार में स्थित बॉम्बे इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक लक्ष्मण सोनी ने बताया कि चोर रात में टीन काटकर छत से नीचे आए थे। उन्होंने दुकान के ड्राज निकाले और करीब 6 से ₹7000 की चिल्लर और लगभग ₹12000 नगदी, एक चांदी की पायल ले गए हैं। उन्होंने कहा कि चोरों ने दुकान की लाइट चालू करके इत्मीनान से काफी देर तक तलाशी की है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से अनुमानित ₹20000 की चोरी हुई है। इसी तरह नेमीचंद मुकेश कुमार जैन लोकेश ट्रेडर्स की दुकान में चोरों ने छत की टीन काटकर प्रवेश किया और यहां से करीब 45 से ₹50000 की चिल्लर सहित दुकान में रखा काजू, बादाम, चिरौंजी सहित करीब 20 से 25 किलो ड्राई फूड ले गए हैं। दुकानदार विनीत जैन के अनुसार उनकी दुकान से 70 से ₹80000 का माल चोरी हुआ है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की हार्डड्राइव भी निकाल कर ले गए हैं। दोनों दुकानदारों ने अपने यहां हुई वारदात की शिकायत पुलिस थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.