इटारसी। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसे पुलिस ने 14 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है।
एसपी एमएल छारी के निर्देश पर चलाये जा रहे लंबित स्थाई वारंट गिरफ्तारी वारंट के तामली हेतु अभियान के पालन में थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना इटारसी के उपनिरीक्षक पंकज वाडेकर, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र तोमर, आरक्षक शुभम राय, आरक्षक प्रदीप ने प्रकरण क्रमांक 1753/05 में 14 वर्र्षों से फरार जारी स्थाई वारंटी हरिगोविंद पिता दरयाब सिंह उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
चौदह वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







