इटारसी। जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस महकमे में 3 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिले के महत्वपूर्ण थाने इटारसी का जिम्मा अब विक्रम रजक संभालेंगे। वे अभी जिला मुख्यालय स्थित रक्षित केन्द्र में हैं। इससे पहले वे सारणी टीआई थे। इटारसी थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान का तबादला पिपरिया कर दिया है। वे स्टेशन रोड पिपरिया के थाना प्रभारी रहेंगे। इसी तरह से स्टेशन रोड पिपरिया थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा को रक्षित केंद्र होशंगाबाद पदस्थ किया गया है।
चौहान का तबादला, विक्रम रजक होंगे नए टीआई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








