इटारसी। कृषि विभाग का तीन सदस्यीय दल मंगलवार को इटारसी में था। टीम ने यहां की कृषि से संबंधित उत्पाद बेचने वाली छह दुकानों पर छापामार कार्रवाई करके दस्तावेजों, लायसेंस आदि की जांच की।
सहायक संचालक कृषि योगेन्द्र बेड़ा ने बताया कि दोपहर तक छह दुकानों पर जांच की जा चुकी थी। इनमें तेरहवी लाइन में चौरे कृषि सेवा केन्द्र को भारी गड़बडिय़ों के चलते सील कर दिया गया है। यहां बिना लायसेंस खाद और कीटनाशयक और अन्य कृषि संबंधी उत्पाद बेचे जा रहे थे। विभाग ने दुकान को सील कर दिया है। इसी तरह से सांवरिया कृषि सेवा केन्द्र में दस्तावेजों की कमी पायी गयी। यहां स्टाक रजिस्टर, बिल बुक आदि नहीं मिलीं। विभाग ने इस दुकान का लायसेंस रद्द करने की सिफारिश उच्च स्तर पर भेज दी है। इस दुकान का लायसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
टीम ने इसके अलावा आदर्श कृषि सेवा केन्द्र, साहू कृषि सेवा केन्द्र और मालवीय कृषि सेवा केन्द्र पर भी जांच की। इन दुकानों का संचालन विधिवत पाया गया है। टीम में सहायक संचालक कृषि योगेन्द्र बेड़ा, सहायक संचालक राजीव यादव और एसएडीओ आरएल जैन शामिल हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
छापामार कार्रवाई : एक दुकान सील, दूसरी का लायसेंस निरस्त होगा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com