इटारसी। वरिष्ठ गीतकार रामकिशोर नाविक के निवास पर लोक सृजन साहित्य संस्था के तत्वावधान में मशहूर शायर सुरजीत सिंह जख्मी का सम्मान व काव्य सुमन संध्या का आयोजन किया। अध्यक्षता प्रो. श्रीराम निवारिया ने की, विशेष अतिथि चंद्रकांत अग्रवाल, प्रोफेसर आरएस मेहरा, सुधांशु मिश्र, सुनील बाजपेयी उपस्थित थे। संचालन कवि विकास उपाध्याय ने व आभार रामकिशोर नाविक ने व्यक्त किया।
काव्य संध्या में कवि आलोक शुक्ल अनूप, देवेन्द्र सोनी, ममता बाजपेयी, स्वर्णा छेनिया, सुनील भिलाला, हिमांशु शर्मा, साहिल श्रोती, हिमांशु हार्दिक, नीलेश मालवीय, सतीश पाराशर, ब्रजमोहन सोलंकी, भगवानदास बेधड़क आदि ने अपनी रचनाओं का वाचन किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

जख्मी के सम्मान में साहित्य संध्या हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com