---Advertisement---

जनपद पंचायत सोहागपुर के पंचायत समन्वय अधिकारी निलंबित

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। जनपद पंचायत सोहागपुर के पंचायत समन्वयक अधिकारी हरिशंकर मेहरा को ग्राम खरपावड़, ग्राम पंचायत मंगरिया में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन में की गई गड़बड़ी एवं अपने पदीय कर्तव्य का गंभीरता पूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पीसी शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत होशंगाबाद रहेगा एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह के समक्ष जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान पंचायत समन्वयक अधिकारी हरिशंकर मेहरा द्वारा दस-दस हजार रुपए की मांग किये जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई। प्रकरण की जांच की गई, जांच में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से रुपए के लेनदेन की पुष्टि हुई। पंचायत समन्वयक अधिकारी द्वारा किये कदाचरण के कारण उन्हें निलंबित करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी के चलते ग्राम के ग्राम रोजगार सहायक जीवनसिंह की सेवाएं सीईओ जनपद पंचायत सोहागपुर द्वारा संविदा सेवा समाप्त की गई है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.