---Advertisement---

जनवेदना पंचायत के लिए हुई बैठक

By
On:
Follow Us

इटारसी । कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी के तीन महीने पूर्ण होने पर भी आम जनता, व्यापारी, किसान सभी लोग परेशान हैं। मोदी जी ने 50 दिन मांगे थे और कहा था कि आप मुझे 50 दिन दें मैं सब व्यवस्था ठीक कर दूंगा नहीं तो आप बीच चौराहे पर मुझे बुलाकर जवाब मांग सकते हैं। अब नगर कांग्रेस कमेटी इस विषय पर की संकट में है देश, मोदी जी हो पेश कार्यक्रम के माध्यम से जन वेदना पंचायत करेगी। इस कार्यक्रम हेतु आज पत्रकार भवन में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल अवस्थी, अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष मोहन झलिया, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, युवा कांग्रेस नेता सम्राट तिवारी, आईटी सेल महासचिव शेष मेहरा, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु बाबू अग्रवाल, जिला कांग्रेस महासचिव साधना दुबे सहगल, मालती शर्मा, कमला राठौर, माधुरी चौरे, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, विक्रमादित्य तिवारी, अखिलेश पटेल, प्रवीण गांधी, सुरेश मालवीय, श्याम तिवारी, सौम्य दुबे, सुशील बस्तवार, दीपक धर, सतीश बैस, प्रकाश राठौर, गौतम सोलंकी, अमन गढ़वाल, अर्जुन यादव, रामशंकर सोनकर, शैलेन्द्र पाठक,पार्षद अरविंद चन्द्रवंशी, संजय ठाकुर, अरमान गोलंदाज, अमल सरकार, लालता प्रसाद बस्तवार, नीरज राठौर सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.