---Advertisement---

जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस जनवरी तक चलेगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेलवे ने गाड़ी संख्या 01656/01655 जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा में विस्तार करते हुए दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01656 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस को 5 नवम्बर से 31 दिसंबर तक एवं गाड़ी संख्या 01655 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को 7 नवम्बर से 2 जनवरी 2018 तक बढ़ाया गया है।
01656 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को जबलपुर से शाम 7.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 11. 35 बजे इटारसी आकर 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को दोपहर 1.05 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार 01655 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को पुणे से सुबह 10.45 बजे चलकर अगले दिन बुधवार को रात 2.15 बजे इटारसी आकर 2.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 6.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित कुल 17 कोच रहेंगे। यह ट्रेन मदनमहल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमदनगर एवं दौंड़ स्टेशनों पर रुकेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.