इटारसी। तवानगर थाना अंतर्गत ग्राम चिल्लई में दो ग्रामीणों में जमीन के विवाद को लेकर गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की शिकायत दर्ज हुई है। दोनों ने एकदूसरे के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिल्लई निवासी सुरेन्द्र यादव पिता सीताराम 36 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि डोरीलाल यादव पिता नन्हेंलाल 65 वर्ष ने जमीन विवाद को लेकर गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट की। ऐसे ही डोरीलाल पिता नन्हेंलाल 65 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी कि सुरेन्द्र पिता सीताराम यादव ने गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट की है।
जमीन विवाद को लेकर दो ग्रामीणों में मारपीट


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






