---Advertisement---

जय जगत पदयात्रा 8 दिसंबर को आएगी इटारसी

By
On:
Follow Us

इटारसी। 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट दिल्ली से जय जगत पदयात्रा प्रारंभ हुई है और एक साल बाद यह यात्रा स्विट्जरलैंड के जिनेवा में समाप्त होगी। 6 दिसंबर शुक्रवार को यह यात्रा दिनभर होशंगाबाद में रहेगी एवं रात्रि विश्राम में भी वहीं पर होगा। 7 दिसंबर शनिवार को प्लेटिनम रिसोर्ट रैसलपुर में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। जय जगत 2020 पदयात्रा न्याय एवं शांति के लिए वैश्विक पदयात्रा निकाली गई है।
इटारसी में जय जगत यात्रा को पूरी तरह सफल बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं गांधी पथ के अनुयायी भाटिया जसपाल सिंह पाली को दी गई है। वहीं पूर्व प्राचार्य कश्मीर सिंह उप्पल एवं समाजसेवी सुधीर गोठी आयोजक के रूप में उनके सहयोगी रहेंगे। महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी (बा-बापू) के जन्म के 150 वीं शताब्दी वर्ष में एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पीव्ही के नेतृत्व में शांति न्याय और सद्भावना के लिए वैश्विक पदयात्रा निकल रही है। इस पदयात्रा में पूरी दुनिया के 50 भाई बहिनों ने एक वर्ष तक पदयात्रा करते हुए महात्मा गांधी के संदेश को देश एवं दुनिया में पहुंचाने का संकल्प लिया है। यात्रा 8 दिसंबर रविवार को इटारसी में आएगी एवं प्रात: 10 बजे इस यात्रा का स्वागत ओवरब्रिज तिराहे पर किया जाएगा जिसमें गांधीवादी, चिंतक एवं विचारक, गांधी पथ के अनुयायी, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छायाएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे वहीं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस यात्रा की अगवानी में शामिल होंगे।
श्री भाटिया ने बताया कि ओवरब्रिज तिराहे से यात्रा महावीर जैन भवन तिराहे पर पहुंचेगी और जयस्तंभ चौक होते हुए सभी यात्री गांधी स्टेडियम जाएंगे वहां पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की मालाए अर्पित होगी। यहां से यात्रा गोठी धर्मशाला पहुंचेगी। 2 दिसंबर 1933 को महात्मा गांधी इसी धर्मशाला के कक्ष में ठहरे थे। गोठी धर्मशाला प्रशासन ने बापू स्मरण के नाम से एक कक्ष इसी साल 2 अक्टूबर को प्रारंभ किया है। सभी पदयात्री उस कक्ष का भी अवलोकन करेंगे। उसके पश्चात दोपहर में गांधी सभा होगी जिसमें जय जगत यात्रा क्यों निकाली जा रही है इसमें वक्तागण अपने विचार व्यक्त करेंगे। भाटिया ने कहा कि दोपहर भोजन के पश्चात पदयात्रा ग्राम पथरोटा के लिए रवाना होगी और रात्रि विश्राम पथरोटा में होने के पश्चात 9 दिसंबर सोमवार को प्रात: पदयात्रा ग्राम जमानी के लिए रवाना हो जाएगी।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति प्रतीक स्वरूप मेंबनाई है। समिति ने सहयोगी सदस्य के रूप में सुधा राजेंद्र अग्रवाल, अरुण चौधरी, रविकिशोर जायसवाल, मोहन झलिया, पंकज राठौर, राजकुमार उपाध्याय (केलू), अजय मिश्रा (टप्पू), संजय दुबे, अवध पांडे, राजेन्द्र सिंह तोमर, हेमंत शुक्ला, लखन बैस, अशोक साहू, जितेंद्र ओझा, अशोक जैन, जयप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार दुबे, प्रमोद पगारे, शिव भारद्वाज, सुधांशु मिश्रा, अनिल मिहानी, नवनीत कोहली, मंजू ठाकुर, गजानंद तिवारी, बाबू चौधरी, राजा तिवारी, गुफरान अंसारी, अथर खान, रूबीन खान, आलोक गिरोटिया, कैलाश नवलानी, मयूर जायसवाल, अमित कापरे, विक्रमादित्य तिवारी, सौम्य दुबे, जाफर सिदद्की, अजय अहिरवार, संदीप मेहतो, हिमांशु अग्रवाल, आकाश कुशराम, ब्रजेश सेंगर को शामिल किया गया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.