इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आज मयूर जैसवाल एवं अर्जुन भोला के मार्गदर्शन और गोल्डी बैस के नेतृत्व में एमजीएम कालेज के सामने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई का यह प्रदर्शन संगठन की राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमृता धवन, प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव पर मुख्यमंत्री निवास के घेराव के दौरान बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजने के विरोध में था। भोपाल में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार 500 करोड़ के हवाले कांड में राज्यमंत्री संजय पाठक का नाम आने पर भी उनका इस्तीफा नहीं लिया। इस के विरोध में एनएसयूआई ने ये आंदोलन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष अर्चित नामदेव, कॉलेज अध्यक्ष अविनाश अहिरवार, मीडिया प्रभारी जीशान अली, मयंक चौरे, हार्दिक जैसवाल, आनंद पटेल, वैभव शर्मा, सौरभ भोज, भूषण मेश्राम, आमिर खान, मनीष सोलंकी, रोहित सराठे, दुर्गेश बरगले, कुलदीप बस्तरवार, अमन दीक्षित, ऋषभ सोनी, सिद्धार्थ राजपूत, आकाश यादव, प्रिंस चौधरी, शशांक चौरसिया, रजत मर्सकोले सहित अनेक छात्र नेता मौजूद थे।
जलाया सीएम का पुतला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








