पांच लाख से अधिक के आभूषण, नगदी और पिस्टल जब्त
इटारसी। जीआरपी ने ट्रेन में लूट की योजना बनाते हुए जहीरा गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है, एक बदमाश अभी फरार है। बदमाशों से लूट और डकैती की आठ वारदातों का खुलासा कर 4 लाख, 87 हजार 9 सौ रुपए का माल और नगदी बरामद किए हैं।
आज दोपहर नवागत पुलिस अधीक्षक रेल श्रीमती अनिता मालवीय ने मीडिया के सामने गैंग की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी बीएस चौहान के नेतृत्व में जीआरपी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छह बदमाश रेलवे स्टेशन इटारसी के पीडब्ल्यूआई आफिस के पीछे हथियारों से लैस होकर बैठे हैं जो ताप्ती गंगा में डकैती की योजना बना रहे हैं। चार पार्टियां बनाकर इनको जाकर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
इनको किया है गिरफ्तार
गैंग लीडर जहीरा उर्फ जावेद पिता कदीर शाह, 40 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला इटारसी, नसीर शेख पिता शेख रहमान 32 वर्ष निवासी नौगजा जुमेराती होशंगाबाद, कमलेश पिता बाजीलाल धुर्वे 33 वर्ष निवासी सी केबिन के पास मेहरागांव इटारसी, तिलक पिता बटई लोधी 30 वर्ष निवासी ग्राम तेंदूखेड़ा जिला दमोह, हाल निवासी दिन्नू महाराज का मकान दमोह नाका जबलपुर, मोईन खान उर्फ बिला खान पिता सैयद खान 35 वर्ष निवासी कनाडी मोहल्ला टिमरनी हरदा को गिरफ्तार किया। इनके साथी शंकर पिता पन्नालाल जैसवाल 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती मैहर, हाल निवासी बंगाली कालोनी आदमगढ़ रोड होशंगाबाद, इसे केन्द्रीय जेल से पीआर पर लिया। इनका एक साथ भरत निवासी बंगलिया इटारसी अभी फरार है।
इनका रहा योगदान
एसपी रेल श्रीमती अनिता मालवीय के निर्देशन और थाना प्रभारी बीएस चौहान के नेतृत्व में एसआई बीएस कौरव, एसएन मिश्रा, एएसआई दर्शन सिंह, श्रीलाल, रामदयाल तेकाम, प्रधान आरक्षक रतन लाल, कमलेश, बलवीर, वैभव, संतोष पटेल, विजयादित्य, विष्णु मूर्ति, अमित तोमर, कृष्ण कुमार यादव, दिलीप, दिलीप सेन, अशोक, राकेश, शिवराज, प्रदीप, संदीप, सुरेन्द्र, सुधीर, हरिओम एवं साइबर से प्रधान आरक्षक बृजेश शर्मा, विनोद भारती, मुकेश शुक्ला, कुलदीप तोमर, नजर दौलत, ललित, अतीक, रविकांत को मिलाकर चार टीमें बनी, जिन्होंने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बदमाशों की घेराबंदी करके उनको पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। इस गैंग पर लूट के मामलों में विभाग की ओर से ईनाम भी घोषित है।










