इटारसी। न्यास कालोनी में एक युवक ने दूसरे युवक को न सिर्फ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया बल्कि ईंट से सिर पर वार करके जान से मारने की धमकी भी दी। सिर में ईंट लगने से युवक घायल हो गया जिसका उपचार डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में किया गया।
पुलिस के अनुसार न्यास कालोनी निवासी संजू पिता रतिराम मोदी 22 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि विक्रम राजपूत नामक युवक ने उसके सिर में ईंट से हमला कर दिया तथा गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पर धारा 323,294,506, 3(2)व्हीए, 3(1)(आर)अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। एक अन्य घटना में बालाजी मंदिर के पास सुरेन्द्र भाट नामक युवक ने शिकायत दर्ज करायी है कि बबलू उर्फ मिथुन भाट 32 वर्ष ने उसे और सरोज के साथ मारपीट करते हुए जांघ पर चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर सिर पर ईंट मारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








