होशंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री प्रांशू राने के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुबह शहर कोतवाली थाने जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में किए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अपमान की जांच कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर करने की मांग की।
श्री राने ने बताया कि कर्नाटक की एक सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान किया है। न्यूज चैनल के माध्यम से दिखाए गए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पहले तो उन्होंने राष्ट्रीय गीत को जल्दी एक लाइन में ही खत्म करने को कहा तथा फिर वंदे मातरम प्रारंभ होने के बाद भी देर से खड़े हुए। कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य से देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
इस अवसर नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सनकत, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष परदेशी, चरणजीत सिंह, विजय चौकसे, गजेन्द्र चौहान,ऋषभ शुक्ला, राहुल पटवा, प्रशांत तिवारी, चमनपुरी गोस्वामी, हर्षित केवट, युमो नगर अध्यक्ष वैभव सोलंकी, महामंत्री प्रवीण यादव, देवेन्द्र कहार, देव पटेल, कमल राजोरिया, अश्वनी सिंह सिकरवार, प्रदीप यादव, रितिक संतोरे, तरूण कहार, सत्य चौकसे सहित अनेकों मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
जानिए किसने की राहुल गांधी पर एफआईआर की मांग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com