होशंगाबाद जिला जापान के सैलानियों के लिए उनकी पसंद का चावल उत्पादन करेगा और यहां से देश के विभिन्न भागों में इसकी आपूर्ति की जाएगी। इटारसी के निकट सोमलवाड़ा गांव में जापानी धान को खेती का पहला सफल प्रयोग किया गया है। जापान के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसका न सिर्फ अवलोकन किया बल्कि स्वाद और सेंपल भी लिए। सोमबार को किसान शरद वर्मा के खेत में लगाई गई जापानी राईस का निरीक्षण करने जापान का प्रतिनिधिमंडल आया। जापानी कृषि वैज्ञानिक युसुकी फूजी शीजी ने धान का निरीक्षण किया ।
कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जापानी वैज्ञानिक दल ने कृषक शरद वर्मा की धान के रोपा के लगाने के तरीके की जानकारी ली। धान उत्पादन में किन साधनों का प्रयोग किया, यह भी देखा। किसान श्री वर्मा ने बताया की जापानी धान का जिले में अच्छा उत्पादन हो सकता है। निरीक्षण के दौरान जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय के रिटायर्ड डॉ एके रावत, उप संचालक कृषि जीतेन्द्र सिंह सहित अनेक कृषि अधिकारी मौजूद रहे। जापानी वैज्ञानिक और कृषि अधिकारियों ने किसान शरद वर्मा द्वारा लगाई जापानी धान का स्वाद और सेम्पल भी लिया।
जापानियों की पसंद का चावल जिले में पैदा होगा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








