इटारसी। सिटी पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को शहर में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई दिनों से शहर में दिखाई दे रहा था। पुलिस भी आरोपी को पकडऩे में जुटी हुई थी। आज आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।
एसआई अनूप बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे के लगभग 3 बंगला क्षेत्र से आरोपी विष्णु भदौरिया उर्फ चतुर्वेदी पिता शिव भदौरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने राज्य सुरक्षा अनिधियम की धारा 14 की कार्रवाई कर कोर्ट पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया है।
जिलाबदर का आरोपी धराया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








