कमिश्नर ने की योजनाओ की समीक्षा
होशंगाबाद। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने खादी व ग्रामोद्योग, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व जिला अंत्यवसायी विभाग के अधिकारियो के लिए निर्देश जारी किए कि वे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना मे दिए गए लक्ष्यो के विरूद्ध सभी प्रकरण जून माह तक तैयार कर ले एवं जुलाई माह मे सभी प्रकरण बैको से स्वीकृत कराकर अगस्त तक सभी प्रकरणो मे वितरण करना भी सुनिश्चित कर ले। कमिश्नर श्री उमराव ने खादी एवं ग्रामोदय द्वारा संचालित योजनाओ, माटीकलां, म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरधा विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओ, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र तथा जिला शहरी विकास अभिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने बैठक मे अनुपस्थित रहने पर जिला अंतव्यसायी अधिकारी बैतूल श्री एम.एल.मालवीय व हरदा जिला हथकरधा विभाग के सहायक संचालक श्री के.के.नागराज को 3 वेतन वृद्धि रोकने से सम्बन्धित कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये।
अच्छे प्रोडकट का डिसप्ले चलाने के दिए निर्देश कमिश्नर ने बैठक मे खादी व ग्रामोद्योग के जिला अधिकारी श्री कोली से कहा कि वे विभाग के अच्छे प्रोडक्ट को सभी लोगो तक पहुंचाने के लिये जिले के महत्वपूर्ण स्थानो पर इन प्रोडक्ट को डिसप्ले के माध्यम से प्रदर्शित करे। जिले मे हो रहा है राजस्थानी चुनरी का कार्यबैठक मे अधिकारियो ने बताया कि होशंगाबाद मे एक परिवार के सदस्यो द्वारा राजस्थानी लंहगे, चुनरी बनाए जाते है। जरदोजी का कार्य भी किया जा रहा है। पंचमढ़ी उत्सव सहित अन्य मेले व प्रदर्शनियो मे सभी विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। मांटीकलां का प्रशिक्षण दिया जा रहा है बैठक मे बताया गया कि खादी व ग्रामोद्योग तथा हस्तशिल्प के अंतर्गत 2 दिवस का प्रशिक्षण पिपरिया मे आयोजित किया गया था। जिसमे 30 से 40 शिल्पियो को टेरीकोटा, ब्लू कोटरी, सेरेमिक की ट्रेनिंग दी गई साथ ही बनखेडी के भाऊ साहेब भुस्कुटे संस्था वाले भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित करते है। बताया गया कि गत वर्ष सोहागपुर के शिल्पी हेमंत प्रजापति का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी किया गया था। अच्छा कार्य सिखाने के लिए शिल्पियो को जयपुर भी भेजा जाता है।कुटीर उद्योग को बढ़ावाखादी ग्रामोद्योग के अंतर्गत अनेक योजनाएं संचालित है। इसके अंतर्गत हर्बल, मेंहदी, पार्लर, ईट भट्टे आदि जैसे 50 हजार तक की लागत वाले कुटीर उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिये बांस, कांस, जूट आदि के कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
साथ ही कारीगरो को डिजायन, सैम्पल, डोरमेट बनाने, हैण्डबैग, झूला, झूमर, ज्यूलरी, जरी व स्टोन के कार्यो का प्रशिक्षण देकर उन्हे स्वयं का एक कुटीर उद्योग विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।पंजीकृत शिल्पियो की जानकारी देने के निर्देशकमिश्नर ने बैठक मे पंजीकृत शिल्पियो की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि पंजीकृत शिल्पियो को मेले मे अपना प्रदर्शन करने के लिये विकास निगम फंड मुहैया कराती है।
प्रकरण की कम संख्या पर नाराजगी कमिश्नर ने पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग होशंगाबाद द्वारा लक्ष्य से कम प्रकरण तैयार करने पर सख्त नाराजगी जाहिर की और सहायक संचालक पिछाड़ा वर्ग को निर्देशित किया कि वे जुलाई तक सभी स्वीकृत प्रकरणो मे वितरण कराना भी सुनिश्चित करे।उद्योग विभाग की योजनाओ की समीक्षाकमिश्नर ने जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की होशंगाबाद मे 48 प्रकरणो का लक्ष्य था। बैक को स्वीकृति हेतु भेजे गये थे 18 प्रकरण जिनमे 12 प्रकरण बैक द्वारा स्वीकृत किए गए है।
हरदा मे 15 प्रकरण बैक को भेजे गए 3 स्वीकृत हुए है। बैतूल मे 30 प्रकरण मे से 20 प्रकरण भेजे गए 3 स्वीकृत हुए एवं 2 प्रकरण मे राशि वितरित भी कर दी गई। कमिश्नर ने बताया कि जिले मे उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शासन ने प्रायवेट कंपनी से भी टाईअप किया है। कमिश्नर ने अगली बैठक मे प्रायवेट कंपनी के प्रतिनिधि एवं सफल युवा उद्यमी को भी बुलाने के निर्देश दिये।जिले मे संचालित है विंध्या वैली प्रोजेक्टहोशंगाबाद जिले मे खादी व ग्रामोद्योग वोर्ड द्वारा विकसित विंध्यावैली प्रोजेक्ट संचालित है। इसके अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहो द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे आचार, बडी, पापड़, मुरब्बा, मिर्च, धनिया, हल्दी पावडर, आटा, बेसन कास्मेटिक आइटम का निर्माण किया जा रहा है। जिले मे लक्ष्मी स्वसहायता समूह कीरतपुर, कीर्ति स्वसहायता समूह पथरोटा, कृष्णा स्वसहायता समूह सनखेड़ा कार्यरत है।बैठक मे अतिरिक्त कमिश्नर श्री आर.के.मिश्रा, उपायुक्त राजस्व श्री संतोष वर्मा, संयुक्त उपायुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह मौजूद थे।
जिला अंत्यवसायी बैतूल व हथकरघा अधिकारी हरदा को दिए शोकाज नोटिस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







