होशंगाबाद। पुलिस अधीक्षक आशुतोष प्रताप सिंह ने पुलिस बल में फेरबदल किया है। बदली गई व्यवस्था के अनुसार देहात थाना की कमान निरीक्षक आरएस चौहान को दी है तो उप निरीक्षक कमल सिंह चंदेल को पिपरिया से पथरौटा भेजा है। वे पथरोटा थाना प्रभारी होंगे जबकि पथरोटा से उप निरीक्षक आशीष चौधरी देहात थाना आएंगे। उपनिरीक्षक मोनिका गौर को भी कोतवाली से देहात भेजा है। एएसआई संजय पांडे सिटी कोतवाली से बनखेड़ी थाना जाएंगे तो एचके शुक्ला को सिटी कोतवाली से पिपरिया, श्यामसुंदर पात्रीकर बाबई से स्टेशन रोड पिपरिया, सुरेंद्र शुक्ला केसला से सिवनीमालवा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कीर स्टेशन रोड थाना पिपरिया से रक्षित केंद्र, प्रहलाद सिंह को केसला थाना से नियंत्रण कक्ष होशंगाबाद, आरक्षक अंकित धनगर को सिटी कोतवाली से पचमढ़ी थाना, मनमोहन सिंह को सिटी कोतवाली से तवानगर थाना, अंजलि चौहान इटारसी से सिटी कोतवाली होशंगाबाद, आरक्षक रूबी हसन को होशंगाबाद से इटारसी थाना, रवि कुशवाह को कोतवाली से सिवनीमालवा, महेंद्र टेकाम को सिटी कोतवाली से सोहागपुर थाना, महिला आरक्षक कविता धुर्वे को रक्षित केंद्र से इटारसी थाना, सतीश पटेल इटारसी से स्टेशन रोड पिपरिया, महिला आरक्षक सविता मरकाम को महिला डेस्क इटारसी से देहात थाना, आरक्षक गिरराज को स्टेशन रोड थाना पिपरिया से सिवनीमालवा थाना, सोमेश नामदेव को इटारसी थाना से पिपरिया थाना, वीरेंद्र राठौर को पिपरिया थाना से देहात थाना, गिरीश कुमार को रक्षित केंद्र से स्टेशन रोड थाना पिपरिया, राजेश जैन को इटारसी थाना से स्टेशन रोड पिपरिया थाना, यशपाल सिंह का तबादला स्टेशन रोड थाना पिपरिया से शिवपुर थाना किया है।
जिला पुलिस बल में अनेक अधिकारी इधर से उधर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








