इटारसी। जिला महिला कांग्रेस होशंगाबाद द्वारा क्षेत्र की गरीब मजदूर महिलाओं को आयोजन गरिमा के तहत सेनेटरी पेड एवं नेपकिन का वितरण उनके क्षेत्रों में ही जाकर किया गया।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती माधवी मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार यह सेवा कार्य किया है। चूंकि वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी का दौर चल रहा है। ऐसे समय में शारीरिक स्वच्छता भी अनिवार्य है। इसी के मध्येनजर हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने देशभर की गरीब मजदूर महिलाओं को साफ स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। उसी के तहत हम अपने क्षेत्र की गरीब एवं मजदूर वर्ग की महिलाओं को सेनेटरी पेड का वितरण करते हुए उनसे साफ स्वच्छ रहने की अपील कर रहे हैं ताकि वे कोरोना सहित किसी भी बीमारी की चपेट में ना आयें। यह कार्यक्रम हम जिलेभर में चला रहे हैं। इस कार्य में नगर अध्यक्ष सीमा भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष शशि साहू एवं जसविंदर कौर, प्रीति यादव आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
जिला महिला कांग्रेस ने किया सेनेटरी पेड का वितरण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






