इटारसी। राज्य स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के उपरांत मध्य प्रदेश की टीम में मुख्य बॉलर इटारसी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा सच्ची दीपक जैन थी। सच्ची का खंडवा से लौटने के उपरांत इटारसी रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। मध्यप्रदेश के इतिहास में अंडर-17 गल्र्स टीम पहली बार उपविजेता रही। टीम के प्रत्येक सदस्य को सिल्वर मैडल से नवाजा गया।
कोच अर्पण दुबे ने बताया कि मप्र की टीम का फाइनल मैच में पंजाब से मुकाबला हुआ। मप्र की लड़कियों ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 15 ओवर्स में तीन विकेट खोकर 89 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए पंजाब की टीम ने 13 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 90 रन बना लिए। इस तरह मप्र की टीम को उपविजेता के खिताब से ही संतुष्ट होना पड़ा। मप्र की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची और उपविजेता रही। इस जीत पर खेल प्रेमियों ने टीम के साथ ही प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है।
जीत के बाद घर लौटने पर किया स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








