---Advertisement---

जीवन में मानव मूल्यों का बोध कराती है श्रीमद् भागवत कथा

By
On:
Follow Us

इटारसी। कलियुग में आये प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में मानव मूल्यों की जो अवधारण होती है उसका बोध कराती है, श्रीमद् भागवत कथा। उक्त बात भागवत कथा वाचक पं. जगदीश पांडेय ने ग्राम भट्टी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यक्त किये।
ग्राम भट्टी में ग्राम सचिवालय के पास आयोजित श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन उपस्थित श्रोताओं को श्री हरिकथा का रसपान कराते हुए आचाय ने कहा की परमात्मा की अनुकंपा से हमें यह मानव जीवन प्राप्त हुआ है जिसके गंर्धव और देवता भी तरसते हैं। अत: इस महत्वपूर्ण मानव जीवन के मूल्यों को भी हमें समझना होगा। उन्होंने गोकर्ण एवं धुंधकारी प्रसंग के माध्यम से बताया की श्रीमद् भागवत कथा को श्रद्धापूर्वक आत्मसात करने से जहां सुखी एवं समृद्ध जीवन का मार्ग प्रसस्त होता है तो वहीं मृत्यु के उपरांत हमारी आत्मा सीधे परमात्मा में विलीन होती है. श्रीमद् भागवत कथा समारोह के शुभारंभ अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर प्रांगण से निकाली गयी जो गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल ग्राम सचिवालय के पास पहुंचकर संपन्न हुई. कथा व्यास जगदीश पाण्डेय का स्वागत मुख्य यजमान रमेश चौधरी एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने किया।
शिव मंदिर परिसर तवानगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
तवानगर के शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवताचार्य स्वामी अरविंदाचार्य ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा स्वयं के भीतर के भगवान का आभास कराती है। इसके श्रवण से मनुष्य को अपने भीतर ईश्वर का बोध होता है। उन्होंने कहा कि पूर्ण निष्ठा से ईश्वर के शरणागति को स्वीकार कर लें कृपा का अनुभव करो। यदि अनुभूति नहीं रखोगे तो भीतर के ईश्वर की कमी खटकती रहेगी।
ज्ञान और भक्ति की गंगा बहाते हुए आचार्यश्री ने कहा कि मनुष्य स्वयं का मित्र और स्वयं का शत्रु होता है।क था हमें सावधान करती है। कर्म पर उन्होंने कहा कि कष्ट में भी कर्म करें। मृत्यु से अमरता की ओर जाने की तैयारी करो, क्योंकि कौन सा दिन आखिरी है, किसी को नहीं पता होता है अत: हर दिन अच्छा काम करो। जो भागवत सुनेगा उसके जीवन में दिव्यता आएगी। जीवन को शांत रखें क्योंकि अशांत महल से शांति की झोपड़ी अच्छी है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.