होशंगाबाद। जिले में आज गुरुवार को हायर सैकंड्री के शेष रहे पेपर में से जीव विज्ञान का पेपर बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जीव विज्ञान के पेपर देने के लिए कुल 1536 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 1488 ने पेपर दिया और 48 अनुपस्थित रहे। नकल को कोई प्रकरण नहीं बना।
होशंगाबाद जिले के सात विकासखंड में कक्षा बारहवी के शेष बचे पेपरों की परीक्षा चल रही है। होशंगाबाद ब्लाक में नियमित और स्वाध्यायी कुल 483 परीक्षार्थी दर्ज थे जिसमें से 465 ही पेपर देने पहुंचे और 18 अनुपस्थित रहे। बाबई में कुल 134 में से 127 ने बॉयोलॉजी का पेपर दिया, 7 अनुपस्थित रहे। सोहागपुर में 144 में से 139, पिपरिया में 157 में से 152 बनखेड़ी 128 में से 124, सिवनी मालवा में 182 में से 177 और केसला में 308 में से 304 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया।
जीवन विज्ञान के पेपर में 48 अनुपस्थित रहे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






