इटारसी। सिटी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से जुआरियों और अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खेड़ा पर योगेश ढाबा के पीछे से आधा दर्जन जुआरी और मेन रोड से शराब का परिवहन करते व्यक्ति को पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश ढाबा के पीछे से शिव यादव, बबलू प्रजापति, नीलेश यादव, दीपक, चंदन यादव, योगेश यादव को गिरफ्तार कर उनसे नगदी 2900 रुपए जब्त किये हैं। इसी तरह से मेन रोड से बृजमोहन पिता द्वारका प्रसाद चौधरी 44 वर्ष को उसकी ही दुकान के सामने से बीस पाव देसी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया। मदिरा की कीमत एक हजार रुपए बतायी जा रही है।
जुआरी पकड़े, अवैध शराब जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







