इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 मई को फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने सभी पार्टी कार्यकताओं एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता साथियों से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशों को सुनें और फेसबुक लाइव के माध्यम से उनसे हुई चैट को स्क्रीनशॉट लेकर ग्रुप पर पोस्ट करें।
पार्टी के जिलाध्यक्ष माधव अग्रवाल और जयकिशोर चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पार्टी के मंडल के अध्यक्षों से संपर्क करते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी के मंडल के अध्यक्ष से संपर्क कर कार्यकर्ताओं को समाहित करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण करें जिसमें लगभग 100 कार्यकर्ता और आम नागरिक जुड़े रहें जिससे कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले हमारे कार्यक्रमों को व्हाट्सएप के माध्यम से कार्यकर्ता तक पहुंचाया जा सके।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
जेपी नड्डा, फेसबुक लाइव से संबोधित करेंगे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com