---Advertisement---

झुलसा हम्माल, ट्रांसपोर्टर्स में आक्रोश, 5 सदस्यीय समिति गठित

By
On:
Follow Us

नर्मदा हास्पिटल में उपचार जारी
इटारसी।रेलवे मालगोदाम की लाइन नंबर तीन में आज सुबह करीब 9:30 बजे बारदानों की अनलोडिंग के दौरान ट्रक पर खड़ा एक हम्माल ओएचई लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया है। डाक्टरों के अनुसार हम्माल करीब 55 फीसदी जल गया है। उसे यहां प्राथमिक उपचार देकर होशंगाबाद नर्मदा अस्पताल रेफर किया है। हम्माल महेश पिता दशरथ बिहार का रहने वाला है जो ओएचई लाइन के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
it21217 (1)प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हम्माल महेश यादव मालगाड़ी के वेगन से बारदाने की गठान ट्रक में चढ़ाने के काम में लगा था। ओएचई लाइन से झुलसने के बाद उसे साथी हम्माल सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से यहां रेलवे मालगोदाम में कार्यरत ट्रांसपोर्टर्स में काफी आक्रोश है। हम्माल के साथ हुई इस घटना के लिए वे रेलवे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जबकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह महज एक दुर्घटना है। आक्रोशित ट्रांसपोर्टर्स और हम्मालों ने सैंकड़ों की संख्या में एकत्र होकर दोपहर में स्टेशन अधीक्षक वायएस बघेल से मुलाकात की और घटना में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
मालगोदाम के 3 नंबर लाइन पर हुइ घटना के बाद हम्मालों और ट्रांसपोर्टर्स में बढ़ते आक्रोश को देख रेलवे ने घटना की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति बनायी है। समिति ने जांच प्रारंभ कर दी है। एसीएम एसके प्रसाद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। ट्रांसपोर्टर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे श्री प्रसाद ने वहां के फोटोग्राफ्स भी देखे और घटना के विषय में जानकारी भी ली।
इनका कहना है…!
हमने ट्रांसपोर्टर्स के साथ घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया है। जिस तरह से घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने हमारे समक्ष कुछ मांगें भी रखी हैं जो हमारे स्तर की हैं, उनके निराकरण कराने का हमने कहा है। ऐसे हादसों से बचने के लिए स्वयं को भी केयर करना पड़ेगा।
एसके प्रसाद, एसीएम

घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं तथा जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया है। समिति ने अपनी जांच भी प्रारंभ कर दी है। जांच समिति जो भी रिपोर्ट देगी उसके अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।
वायएस बघेल, स्टेशन अधीक्षक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.