---Advertisement---

टीआरडी और इंजीनियरिंग शाखा की टीम जीती

By
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल संस्थान के तत्वावधान में रेलवे इंस्टीट्यूट 12 बंगला में हो रही रेलकर्मियों की लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गए। पहला मैच डीआरडी और एसएंडटी के बीच हुआ जबकि दूसरा मैच टीआरएस और इंजीनियरिंग शाखा के मध्य खेला गया।
पहले मैच में टीआरडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। टीम के सुनील ने 37 रनों का योगदान दिया. सागर ने 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएंडटी की टीम महज 59 रनों पर ही आउट हो गई और टीआरडी ने मैच 75 रनों से जीत लिया. मैन आफ द मैच अमित 22 रन 3 विकेट चुने गए। दूसरा मैच इंजीनियरिंग शाखा और टीआरएस के बीच हुआ जिसमें टीआरएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए. सतनाम ने सर्वाधिक 17 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग एकादश ने चार विकेट खोकर 101 रन बनाकर प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल की. कप्तान प्रदीप सुन्नू ने 31 रन बनाए. संतोष लौवंशी 3 विकेट 12 रन मैन आफ द मैच रहे।
आज के मैचों में मुख्य अतिथि रोहित रघुवंशी एडीईएन, अशोक दुबे वेलफेयर इंस्पेक्टर, सूर्यकांत व्यवहारे, आरपी पाराशर, आनंद मिश्रा एवं केशव कुशवाह थे. एम्पायर जितेन्द्र राजपूत, नरेश चौहान और हैरी तथा स्कोरर धर्मेन्द्र जायसवाल थे। प्रतियोगिता संयोजक सुनील परदेशी ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल दौर शुरु होगा जिमसें सुबह 9 बजे से डीजल स्पोट्र्स क्लब और टीआरए तथा दोपहर 1 बजे से आरपीएफ और ओपीटीजी आपरेटिंग के बीच मुकाबले होंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.