इटारसी। गुरुवार 12 दिसंबर को ट्रेड यूनियन अधिकार सप्ताह के अंतर्गत, विद्युत लोको शेड में सुबह 8 बजे से वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ टीआरएस-टीआरडी शाखा के संघ पदाधिकारियों ने शेड के समस्त कर्मचारियों से जनसंपर्क किया एवं दोपहर 3 बजे से सभी अनुभागों में जाकर कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्हें हल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष जगदीश जुनानिया, सचिव कुंदन आगलावे, कार्यकारी अध्यक्ष मिलन कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश मोरिया, हेमराज, रामबाबू, गुरपाल सिंह, गणेश प्रसाद, गोपाल शर्मा, दिनेश गौतम, द्रोपति माइकल, रेखा बाई, काशीबाई, विजय सिंह राजपूत, प्रदीप चाचाने, जगमोहन यादव, कृष्ण कुमार जादव, विष्णु कुमार शुक्ला, मुकेश कुमार, सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्रेड यूनियन अधिकार सप्ताह के तहत जनसंपर्क
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








