इटारसी। ट्रेड यूनियन अधिकार सप्ताह के अंतर्गत वेस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर संघ इटारसी की सभी पांचों शाखाओं के अध्यक्ष और सचिव सहित समस्त पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्टेशन अधीक्षक ऑफिस के सामने, मजदूर विरोधी नीति, रेल के निजीकरण एवं निगमीकरण तथा वर्तमान सरकार के श्रम कानून विरोधी रवैया के खिलाफ, प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य सरताज हुसैन, भगवती वर्मा, जगदीश जुनानिया, मुख्य शाखा अध्यक्ष शेख रमजान, टीआरएस सचिव कुंदन आगलावे, सीएंडडब्ल्यू शाखा सचिव अनिल गुप्ता, इंजीनियरिंग शाखा कोषाध्यक्ष अशोक दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन उटवार, मंडल युवा उपाध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, अभिमन्यु सिंह, आरबी सिंह, शंकरराव, पुरुषोत्तम सैनी, दिनेश सिंह, प्रवक्ता जगदीश जुनारिया, भूषण कनौजिया, सचिन, सोनू परिहार, देवेंद्र, योगेश, अतर सिंह मीणा, राजेश गौर सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
ट्रेड यूनियन सप्ताह अंतर्गत प्रदर्शन किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








