इटारसी। जीआरपी ने सोमवार की रात ट्रेन में डकैती की योजना बनाते छह लोगों को भोपाल आउटर के पास से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग छोटे हनुमान मंदिर के सामने भोपाल छोर आउटर पर बैठकर किसी ट्रेन में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एएसआई आरएल उईके, रतनलाल, कमलेश, प्रीतम कुलस्ते, रामदयाल तेकाम, संदीप, दिलीप रघुवंशी, केके यादव आदि ने इनको घेराबंदी करके पकड़ा। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें मो. गुलफाम पिता मो. सईद 22 थाना बजरिया भोपाल, चंदन पिता हरदयाल कौरव 21 सिंधी कालोनी गाडरवारा, दुर्गेश पिता जगन्नाथ प्रजापति 20 शिवनगर भोपाल, चंदन पिता रामप्रकाश प्रजापति 21 गर्म गड्ढा बजरिया भोपाल, रियाज उर्फ गोलू उर्फ काला बच्चा पिता सलीम खान 20 वर्ष शंकराचार्य नगर भोपाल, मनोज कुशवाह पिता तुलसीराम 21 पीपल मोहल्ला इटारसी शामिल हैं।
ट्रेन में डकैती की योजना बनाते छह लोग पकड़े
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








