इटारसी। ट्रेन में महिला की हत्या करने वाले युवक को बैतूल इटारसी आरपीएफ ने चलती ट्रेन में पकड़ा है। युवक गुजरात में महिला की हत्या करने के बाद पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव उत्तरप्रदेश जा रहा था।
उत्तरप्रदेश का रहने वाला युवक पिंटू पिता रामसिया सोनकर 20 वर्ष सूरत गुजरात में रहता है। युवक दमन-दीव से शराब लाकर गुजरात में बेचता था। आरपीएफ सहायक उप निरीक्षक आर डीखाड़े ने बताया मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में को नागपुर मंडल के इंस्पेक्टर ग्रुप में एक फोटो के साथ सूचना आयी कि सूरत में किसी महिला की हत्या करके हत्यारा भागा हुआ है। व्हाट्सएप सूचना के आधार पर निरीक्षक बैतूल बीपी यादव, उप निरीक्षक दिलीप कुमार,एएसआई आरडी खाड़े , आरक्षक हंसराज मीना के साथ टीम बनाकर आने जाने वाली ट्रेनों में युवक को सर्च किया तो ट्रेन नंबर 11203 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस के कोच नंबर एस/10 में पोलापत्थर-कालाआखर के बीच युवक एक महिला तथा एक छोटा बच्चा संदिग्ध अवस्था में उसी चेहरे का दिखाई दिया। ऑन डयूटी टीटीई को बुलाकर दोनों का टिकट चेक करने पर टिकट नहीं बताया। उस व्यक्ति को इटारसी स्टेशन लेकर ऑन ड्यूटी टीसी से पीडब्ल्यूटी चार्ज बनवाया व संदिग्ध व्यक्ति को उच्चाधिकारियों को बताकर रोक रखा गया। बाद उपनिरीक्षक जीआरपी क्राइम ब्रांच सूरत श्रीमती वीके गरासिया ने लिखित आवेदन दिया कि यह व्यक्ति करके भागा है, जांच हेतु देने की कृपा करें। ऐसा लिखित देने पर पांचों के समक्ष नाम पिंटू सोनकर पिता रामसिया उम्र 20 वर्ष पता पिपलोद उमरा पुलिस चौकी के पास सूरत को कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया है।
ट्रेन में महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








