इटारसी। भोपाल मंडल रेल प्रबंधक आज इटारसी से हबीबगंज तक विन्डो निरीक्षण के लिए इटारसी आए। उन्होंने कुछ देर इटारसी रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रेल सलाहकार समिति में सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी ने उनसे स्थानीय रेल और रेलवे से जुड़ी शहर की कुछ समस्याओं पर चर्चा की।
सांसद राव उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर डीआरएम सोभन चौधुरी से चर्चा में श्री तिवारी ने बताया की डीजल शेड से कलमेसरा तक रोड की स्थिति खराब है। इस लगभग तीन किलोमीटर की रोड का इस्तेमाल हर रोज पांच से सात सौ रेलकर्मी करते हैं, साथ ही आसपास के लगभग आधा दर्जन गांव के लोग भी इसी मार्ग से शहर में आना-जाना करते हैं। इस रेलवे को बनवाना चाहिए। इसी तरह से इटारसी में रेलवे की खाली जगह पर पार्किंग के लिए अनुमति देने का अनुरोध भी श्री तिवारी ने डीआरएम से किया।
इसके साथ ही श्री तिवारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कोई भी गेट व्यवस्थित नहीं है, गेट का सौंदर्यीकरण होना चाहिए, बारह बंगला तरफ टिकट काउंटर और रेलवे कालोनियों में सड़कों की मरम्मत की मांग भी उन्होंने की। डीआरएम श्री चौधुरी ने कहा कि वे इस सप्ताह फिर इटारसी आएंगे तब रेलवे कालोनी की सड़कों का निरीक्षण करने श्री तिवारी के साथ जाएंगे। पार्किंग स्थल के लिए भूमि की मांग पर उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन के साथ क्षेत्र का नक्शा बनवाकर भिजवाएं।
डीआरएम से की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








