इटारसी। उज्जैन में हुए डीजल चोरी के एक मामले में उज्जैन की पुलिस ने इटारसी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
टीआई भूपेन्द्र सिंह मौर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उज्जैन में डीजल चोरी के एक मामले में कीर गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा था और उसकी निशानदेही पर उज्जैन पुलिस यहां आयी और बूढ़ी माता मंदिर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन-चार आरोपी फरार थे जिनके यहां आकर छिपने की संभावना पर पुलिस यहां आयी थी। हालांकि यहां केवल एक ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सका है।
डीजल चोरी मामले में उज्जैन पुलिस ने इटारसी में एक को पकड़ा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








