इटारसी। रेलवे स्टेशन पर एक 62 वर्षीय वृद्ध की आज यात्रा के दौरान तबीयत अचानक खराब हो गयी। जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करने वाले करुणोदय संस्था के दिनेश सिंह ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
दादर-अमृतसर एक्सप्रेस से हरदा से भोपाल जा रहे 62 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी सुखराम यादव को ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण बहुत हालत खराब होने लगी थी। उन्हें दिल का दौरा भी पड़ सकता था। तभी स्टेशन पर खाना बेच रहे दिनेश सिंह ने अपने साथियों की सहायता से उनकी मदद की और ऑटो से उन्हें अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया। ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण आए दिन यात्रियों का स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज के अभाव में उनकी हालत गंभीर हो जाती है या मौत हो जाती है। करुणोदय संस्था के दिनेश सिंह और उनके साथी लगातार अपने प्रयासों से लोगों की मदद कर रहे हैं। दिनेश सिंह ने बताया कि 138 और 182 नंबर पर फोन लगाकर भी रेलवे की मदद ली जा सकती है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
तबीयत बिगडऩे पर वेंडर ने की वृद्ध की मदद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com