---Advertisement---

तय मापदंड से अधिक ऊंची बन रही दुकान का काम रोका

By
On:
Follow Us

किया राधाकृष्ण मार्केट की छत का निरीक्षण
इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आज गांधी स्टेडियम के पास स्थित राधाकृष्ण मार्केट की छत पर बन रही दुकानों का निरीक्षण किया। इन दुकानों के तय मापदंड से अधिक ऊंचाई तक बनने की शिकायत मिली थी। सीएमओ ने आज नगर पालिका के सब इंजीनियर, राजस्व अमले के साथ मौके पर जाकर कार्य देखा और दुकानों की ऊंचाई का नापजोख कराया। एक दुकान की ऊंचाई अधिक होने पर उसका काम रुकवा दिया है।
सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि राधा कृष्ण मार्केट की छतों पर दुकान का निर्माण चल रहा है, जिसका निरीक्षण किया है। शिकायतें मिल रही थी कि शासन ने जो स्वीकृति प्रदान की गई है, उससे अधिक पर निर्माण हो रहा है। वे मनमर्जी से निर्माण कार्य कर रहे थे। यह अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है। हमने निरीक्षण किया तो ऊंचाई अधिक पायी गई। उनको काम रोकने का कहा है, और यह भी निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित ऊंचाई तक ही बनाएं, अधिक बना हिस्सा तोड़ लें, अन्यथा नगर पालिका अपने स्रोतों से उस अवैध निर्माण को तोड़ देगी।
चौथी लाइन में निरीक्षण किया
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने चौथी लाइन में मस्जिद के पीछे गंदगी की शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने सीएमओ से मुलाकात कर शिकायत की है कि आसपास के दुकानदार और उनके ग्राहकों ने मस्जिद के पीछे यूरिनल बनाकर रखा है जिससे बदबू पूरे परिसर में फैलती है। उन्होंने मस्जिद की दीवार से सटकर सफाई के लिए पक्का चबूतरा बनाने की अनुमति मांगी है। सीएमओ श्री दुबे ने कहा कि वे अपनी सीमा में चबूतरे को पक्का कर सकते हैं। इसके साथ ही नपा की साथ लगी नाली से सटी भूमि पर पौधरोपण के लिए भी सीएमओ श्री दुबे ने कहा है।
इनका कहना है…!
राधाकृष्ण मार्केट की छत पर बन रही दुकानों का निरीक्षण किया है। नापजोख में तय से अधिक ऊंचाई पर निर्माण पाया है। उनके निर्देश हैं कि वे अवैध हिस्से को तोड़ लें, अन्यथा नपा तोड़ेगी। हम तो सभी से अनुरोध कर रहे हैं कि जो भी काम करें, नियमानुसार अनुमति लेकर ही करें ताकि बाद में अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े।
सुरेश दुबे सीएमओ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.