होशंगाबाद। बाबई रोड पर तवा पुल के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार नगर के एक अस्पताल में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक विवाह समारोह में शामिल होने एक्टिवा पर जा रहे तीन युवकों की गाड़ी को बाबई की ओर से आ रही एक बोलेरा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा तवा पुल और निमसाडिय़ा गांव के बीच हुआ है। घटना में दो युवक सुमित मनवारी और शिवाशीष जाट गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तवा पुल के पास भीषण हादसा, एक की मौत दो जख़्मी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







