---Advertisement---

तवा बांध पर्यटन पर्व मना, रैली निकाली

By
On:
Follow Us

इटारसी। तवा बांध पर्यटन पर्व के अंतर्गत आज नेशनल हाई वे स्थित धन्यवाद तिराहे से फारेस्ट रेस्ट हाउस तवानगर तक एक बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का नेतृत्व एसडीएम हिमांशु चंद्र ने किया। इस अवसर पर केसला जनपद सीईओ सहित जनपद पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
तवानगर में तवा बांध पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां तवा बांध पर्यटन महोत्सव मनाया गया। धन्यवाद तिराहे से जंगल से होकर रैली वन विभाग के इको टूरिज्म रिसोर्ट पहुंची जहां मुख्य समारोह हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार रीतू भार्गव, ऋषि मौर्य, एनपी शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान सकूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान तवानगर में पानी की समस्या को लेकर जनपद सदस्य मनोज गुलबाके एवं तवा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता भूपेश साहू ने एसडीएम से चर्चा की। एसडीएम ने संपूर्ण मामले पर बातचीत करने दोनों को सोमवार को इटारसी बुलाया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.